Home उत्तराखंड देहरादून: एक और फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, बंगलूरू के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ...

देहरादून: एक और फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, बंगलूरू के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस की मिली डिग्री

बेंगलुरु से फर्जी डिग्री लेकर भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) उत्तराखंड में पंजीकरण कराने के दो और आरोपियों को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपराध सर्वेश पंवार के अनुसार, विशेष जांच दल के अधीन वर्तमान में थाना नेहरू कॉलोनी पर पंजीकृत अभियोग की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी द्वारा संपादित की जा रही है जिसमें अब तक 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका था। अभियोग की विवेचना के क्रम में एसआईटी ने दो और आरोपियों प्रकाश सिंह (41) पुत्र राय सिंह निवासी एमडीडीए कॉलोनी चंद्र रोड डालनवाला और मसूद अहमद (34) पुत्र स्वर्गीय शब्बीर अहमद निवासी ग्राम मुजफ्फराबाद थाना फतेहपुर सहारनपुर को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में यह 20वीं गिरफ्तारी है। गौरतलब है कि दस जनवरी को फर्जी डॉक्टर गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। नेहरू कॉलोनी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि चार महीने में पुलिस ने कई फर्जी डॉक्टरों समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को एक और फर्जी डॉक्टर आसिफ अंसारी निवासी मोहल्ला छिपयान, अंडों वाली गली, सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने गिरोह के मास्टरमाइंड इमलाख की मदद से राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस, बंगलूरू, कर्नाटक की फर्जी डिग्री ली थी। इसके बाद वर्ष 2015-16 में भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड में पंजीकरण कराया था। तभी से वह फर्जी डिग्री पर सहारनपुर में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहा था। सीओ ने बताया कि अन्य फर्जी डॉक्टरों के संबंध में भी जानकारी जुटा ली गई है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here