Home उत्तराखंड बेहद अजीब है यहां की प्रथा..बेटियों को दहेज में दिए जाते हैं...

बेहद अजीब है यहां की प्रथा..बेटियों को दहेज में दिए जाते हैं 21 जोड़े सांप, क्योंकि..

आज हम आपको अपनी इस खास रिपोर्ट में हिंदुस्तान के एक ऐसे सूबे से रूबरू कराने जा रहे हैं, जहा लोग अपनी बेटियों की शादी में दहेज के रूप महंगे गहने..बेशकीमती कारें…बहुमूल्य सामान नहीं बल्कि कुल 21 जोड़े सांप देते हैं। यह 21 जोड़े सांप लड़की का पिता खुद पकड़कर अपने बेटी को देता है। इतना ही नहीं, अगर कोई पिता अपनी बेटी को यह सांप नहीं दे पाता तो उसकी बे्टी की शादी नहीं हो पाती है। वह जिंदगी भर आविवाहित रह जाती है। वहीं, दूल्हा भी उसी लड़की से शादी करना पसंद करता है, जहां पर उसे यह 21 जोड़े सांप मिलते हैं। दूल्हे के लिए अपनी विवाहित जिंंदगी का संचालन करने के लिए यह सांप बहुत काम के होते हैं। यह सांप उनकी आजीविका का साधन होते हैं। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग: नाबालिग बेटी से देह व्यापार कराने की दोषी मां समेत पांच अभियुक्तों को 10 वर्ष की कैद

यहां हम आपको बताते चले कि यह प्रथा मध्यप्रदेश के गौराया समाज में प्रचलित है। यहां लोग अपनी बेटियों को शादी में 21 जोड़े सांप ही देते हैं। सांप न देने की स्थिति में इनकी बेटियों की शादी नहीं हो पाती है। शादी होने के बाद यह लोग सांपों का खेल दिखाकर ही अपनी आजीविका चलाते हैं। यह परंपरा इस समुदाय में वर्षों से चली आ रही है। इस परंपरा के बिना यहां शादी ही नहीं होती है। यहां लोग दहेज के रूप में ही सांप देते हैं। ऐसा नहीं है कि यह लोग अपनी बेटियों को महंगे आभूषण नहीं देते हैं। वो भी देते हैं, मगर सांप देना अनिवार्य होता है। न देने की स्थिति में शादी नहीं हो पाती है। दहेज में दिए जाने वाले यह सांप भी बेहद जहरीले होते हैं। इनका जहर बेचकर यह लोग अपनी आजीविका चलाते हैं। इस समुदाय के लोग शादी तय होते ही सांप पकड़ना शुरू कर देते हैं। ऐसा इसलिए करते हैें , ताकि शादी के बाद उन्हें सांप देने में परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के लिए बुरी खबर, अरुणाचल में शहीद हुआ देवभूमि का जवान, 3 बेटियों के थे पिता

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here