हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां स्कूल के लिए निकली एक किशोरी के साथ होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। मिली जानकारी के अनुसार मामला हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित किशोरी के परिजनों ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनकी बेटी स्कूल के लिए निकली थी लेकिन तीन युवक उसे रास्ते से बहला फुसला कर काठगोदाम ले गए। वहीं दो युवक चले गए जबकि एक युवक विकास उर्फ लल्ला उनकी बेटी को काठगोदाम होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आगे पढ़ें:
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: बर्थडे पार्टी में गई नाबालिग से दुष्कर्म, युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया
आरोप है कि बाद में युवक ने उनकी लड़की को उसकी बहन के घर दिनेश पुर छोड़ आया।। लड़की परिजनों ने बताया कि दिनेशपुर में उनकी बड़ी बेटी का ससुराल है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब उनकी बेटी स्कूल से घर नहीं लौटी तो वो परेशान हो गए और बेटी की खोजबीन की तभी पता चला कि वो दिनेशपुर में बड़ी बेटी के घर में है। परिजन बेटी को लेकर हल्दवानी पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस विकास की तलाश में जुट गई है।