कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम ढकिया नंबर 1 निवासी अनुज कुमार (32) पुत्र जगदीश मूल निवासी बुलंद शहर उप्र का रहने वाला है। 11 साल पहले उसका विवाह ग्राम ढकिया नंबर 1 निवासी राखी से हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं। अनुज पत्नी के कहने पर पाच साल पहले अपने ससुराल के पास मै ही किराए के मकान मै रहने लगा। वह रामनगर मै स्थित डेल्टा फैक्ट्री में बस चलाता था। गुरुवार की सुबह अनुज की पत्नी अपने दो बच्चो को साथ मै लेकर घर के पास ही खेत मै गेहू काटने चले गयी। और एक बच्चा और पति घर पर ही थे। करीब 12 बजे अनुज ने कमरे के अन्दर जा कर तमंचे को दायीं कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही गोली चलने की आवाज आई आसपास के लोग इकटठा हो गए और कमरे के अन्दर का नजारा देख कर सबकी आँखे फटी की फटी रह गयी। कमरे के अन्दर अनुज का शव खून से लथपथ पड़ा था।
यह भी पढ़े: बाबा केदारनाथ: रास्ते में जमी बर्फ हटाने में जुटे 130 मजदूर, इस दिन खुलेंगे कपाट
जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली, तो क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह व कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी पंकज कुमार आदि मौके पर पहुच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी पंकच कुमार ने बताया प्रथम दृष्टता यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। वही अभी मृत्यु के कारणों का पता नहीं चला है। आसपास पूछताछ में पता चला है अनुज शराब का आदि था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े: तनाव में आये बीएसएफ के जवान ने, चौथी मंजिल से कूद कर दे दी जान