Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड: नाबालिक लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर किया शारीरिक शोषण,...

उत्तराखण्ड: नाबालिक लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर किया शारीरिक शोषण, 7 माह के मृत बच्चे को दिया जन्म

नाबालिक लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर गर्भवती किया। पेट मे दर्द होने पर हॉस्पिटल में पता चला लड़की छः माह गर्भ से है। इस दौरान लड़की ने सात  माह के शिशु को जन्म दिया। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक लड़के ने एक नाबालिक लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर विगत 2 वर्षों से लड़की का शारीरिक शोषण करता रहा। लड़की के माता पिता मजदूरी करते थे।

यह भी पढें: उत्तराखण्ड: कोरोना के डर से नवविवाहित पति पत्नी ने जंगल में लगाई फांसी, ग्राम प्रधान को किया Whatsapp

वही विगत कई दिनों से लड़की के पेट में तेज दर्द होने की शिकायत पर आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लड़की को भर्ती कराया गया। इस दौरान परिजनों ने कहा कि लड़की के पेट में पथरी है। जिससे पेट में दर्द हो रहा है। अचानक लड़की के पेट में तेज दर्द हुआ। वही लड़की ने बाथरूम के अंदर सात महीने का मृत शिशु को जन्म दिया। जिसकी खबर सुनकर परिजनों के हाथ पांव फूल गया।

फिलहाल जच्चे का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। महिला समिति के अध्यक्ष हीरा जंगपांगी जी ने बताया की लड़की के स्वास्थ्य होने पर उससे पूरी जानकारी प्राप्त करने के पश्चात उस लड़के के नाम से थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल लड़की उपचार चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।

यह भी पढें: रुद्रप्रयाग: फलई गांव के महिला मंगल दल ने पेश की मिशाल, प्रधानमंत्री राहत कोष में 50000 किये दान…


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here