Home उत्तराखंड उत्तराखंड: लव मैरिज करने के 2 साल बाद दूसरे नाबालिग प्रेमी के...

उत्तराखंड: लव मैरिज करने के 2 साल बाद दूसरे नाबालिग प्रेमी के साथ भागी पत्नी

प्यार को शब्दों में बयाँ नहीं किया जा सकता और ना ही प्यार की कोई परिभाषा है। इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। ये तो एक ऐसा खूबसूरत एहसास है जो दो लोगो को बहुत गहराई से आपस में जोड़ता है। लेकिन जो घटना आज हम आपको बता रहें है उससे कई लोगों का प्यार से भरोषा उठ जायेगा। प्यार में इंसान किस कदर अंधा हो जाता है इसकी एक उदाहरण उत्तराखंड के हरिद्वार में देखने को मिली। यहां लक्सर में लव मैरेज करने वाली लड़की शादी के दो साल बाद अपने दूसरे प्रेमी के साथ भाग गई। दो साल पहले भी उसने अपने पहले प्रेमी के साथ भाग कर शादी की थी। दरअसल लक्सर कोतवाली के एक गांव के रहने वाले लड़की और लड़के को दोनों से प्यार हो गया। दोनों के मां-बाप इस शादी के लिए राजी नहीं थे। इसी वजह से दोनों शहर भाग गए और शादी करने के बाद वहीं रहने लगे। इसी दौरान लड़की ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। बच्चा होने के कुछ वक्त के बाद पजिनों ने दोनों को अपना लिया। फिर वो वापस गांव आ गए और वहां दोबारा से रहने लगे।

यह भी पढ़िये: उत्तराखण्ड से बड़ी खबर: अब अपने वाहन से आ सकते हैं उत्तराखंड, शराब, पेट्रोल और डीजल महंगा..

गांव में दोबारा रहने के दौरान ही लड़की को दूसरी लड़के से प्यार हो गया। खबर के मुताबिक युवक नाबालिग है और दोनों के बीच अवैध संबंध भी हैं। दोनों ने साथ में भागने का फैसला किया। दो दिन पहले युवती अपने पति और बच्चे को छोड़ कर अपने दूसरे प्रेमी के साथ गांव से फरार हो गई। इसके बाद दोनों के परिवार वालों ने पुलिस में केस दर्ज कराया। लॉकडाउन की वजह से लड़की और उसका नाबालिग प्रेमी गांव में ही फंसे रहे, इस दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का कहना है कि वे एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और साथ में रहना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: तीन बच्चों की कब्र के बगल में ही जली मां की चिता, पिता ने खत्म किया पूरा परिवार

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here