Home उत्तराखंड पहाड़ के महेन्द्र बिष्ट…कोरोना में गई नौकरी, गांव में उगाई सब्जियां..अब हो...

पहाड़ के महेन्द्र बिष्ट…कोरोना में गई नौकरी, गांव में उगाई सब्जियां..अब हो रही शानदार कमाई

उत्तराखंड के कई लोगों ने कोरोना काल में घरवापसी के बाद स्वरोजगार की एक नयी मिसाल समाज के आगे पेश की है और यह साबित कर दिया है कि मुश्किल भरे रास्तों में चलकर ही सफलता की जा सकती है। सफलता का मूल मंत्र केवल और केवल मेहनत है और कोई भी दूसरा शोर्टकट नहीं होता है। शॉर्टकट के साथ हम कभी भी सफल नहीं हो सकते। आपदा को अवसर में बदलने के कई अनूठे उदाहरण उत्तराखंड से कोरोनाकाल में लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे ही एक युवा के बारे में आज आपको रूबरू करवा रहे हैं| चमोली जिले के ऐसे ही व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जो पेशे से इंजीनियर थे मगर कोरोना में उनकी नौकरी छूट गई। आखिरकार उन्होंने स्वरोजगार को अपनाया और ना केवल खुद को बल्कि अपने गांव में रहने वाले 8 लोगों को भी रोजगार दिया।

यह भी पढ़ें: रूद्रप्रयाग: गढ़वाल रायफल के सैनिक अरविंद का असम में निधन, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

हम बात कर रहे हैं चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के सरतोली गांव के रहने वाले 41 वर्षीय महेंद्र सिंह बिष्ट की जिन्होंने कोरोना काल को खुद के लिए शानदार अवसर में बदला और ग्रामीणों के लिए भी स्वरोजगार का एक शानदार मॉडल पेश किया है। महेंद्र ने बीते 10 सालों से खाली पड़ी जमीन को उन्होंने सब्जी एवं मसालों के उत्पादन के लिए इस्तेमाल किया और बीते 8 महीने में से 5 लाख से भी अधिक रुपए की कमाई कर चुके हैं। इसी के साथ वे ग्रामीणों को भी स्थाई रोजगार दे रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से भूमि 20 साल की लीज पर ली है 10 सालों से खाली पड़ी 10 नाली पुश्तैनी व अन्य ग्रामीणों की भूमि पर वे सब्जी एवं मसालों का उत्पादन कर रहे हैं और उन्हीं के साथ में गांव के 8 ग्रामीण भी रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: शादी का जश्न मनाने गये थे पांच दोस्त, दर्दनाक सड़क हादसे में 2 की मौत 3 गंभीर

41 वर्षीय महेंद्र बिष्ट भी अपनी नौकरी से हाथ धो बैठे और अपने गांव वापस लौट आए। मगर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और न ही वे निराश हुए। इन हालातों में निराश होने की बजाय उन्होंने गांव लौटकर स्वरोजगार का एक अनोखा मॉडल पेश किया जो आज पूरे क्षेत्र के लिए मिसाल बन कर सामने आया है। आपको बता दें कि वे पेशे से एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। 2002 में उन्होंने श्रीनगर गढ़वाल से पॉलिटेक्निक की डिग्री हासिल की और उसके बाद 2010 में कर्नाटक की यूनिवर्सिटी से बीटेक की डिग्री हासिल की जिसके बाद उन्होंने कई नामी-गिरामी कंपनियों में मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर अपनी सेवाएं दीं। महेंद्र सिंह बिष्ट बताते हैं कि वे 25 किलोमीटर दूर चमोली बाजार में अपने उत्पादों को बेचते हैं और इसमें मसालों की डिमांड सबसे ज्यादा है इसलिए वे अपने खेतों में अदरक, मिर्च, लहसुन, धनिया इलायची की खेती भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने साथ ही अपने गांव के 8 अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने से पलायन की समस्या भी रुकेगी, गांव भी आबाद होंगे और लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें: देवभूमि में महापाप: 11 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, शरीर पर मिले संघर्ष के कई निशान


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here