Home उत्तराखंड रूद्रप्रयाग: गढ़वाल रायफल के सैनिक अरविंद का असम में निधन, घरवालों का...

रूद्रप्रयाग: गढ़वाल रायफल के सैनिक अरविंद का असम में निधन, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

देवभूमि उत्तराखंड के लिए एक दुखभरी खबर है। रूद्रप्रयाग जिले में तुंगनाथ घाटी के उषाड़ा गांव निवासी व 5-गढ़वाल रायफल में तैनात अरविंद नेगी पुत्र बलवीर सिंह नेगी असम में तैनात हैं। पिछले दिनों  खेलने के दौरान अरविन्द गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए ले हॉस्पिटल ले जाया गया था, लेकिन अब चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सेना द्वारा घटना के बारे में परिजनों को सूचना दे दी गई है। आज 22 दिसम्बर को सैनिक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की उम्मीद है। अरविन्द 2010 में सेना में भर्ती हुए 29 वर्षीय अरविंद नेगी इन दिनों असम के तामुलपुर में तैनात थे।

यह भी पढ़ें:उत्तराखण्ड: छुट्टियों पर घर आए सेना के जवान की डूबने से मौत, 2015 में कुमांऊ रेजीमेंट में हुये थे भर्ती

बीते 13 दिसंबर को खेलने के दौरान उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें सेना के अस्पताल गुवाहाटी में भर्ती किया गया था, लेकिन उपचार के दौरान बीते रविवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे उन्होंने दम तोड़ दिया था। उनके चचेरे भाई दीवान सिंह नेगी नेबताया कि अरविंद इस वर्ष अप्रैल में छुट्टी पर आए थे, और 5 मई को ड्यूटी के लिए लौट गए थे। वे अपने पिता की तीन संतानों में सबसे छोटे थे। मृतक सैनिक अपने पीछे पत्नी व डेढ़ साल के बेटे को छोड़ गया है। घटना के बाद से घर, परिवार व गांव में मातम पसरा हुआ है। पत्नी व माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: खेत में मिला महिला का अर्द्धनग्न शव, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here