उत्तराखंड से एक बड़े हादसे की खबर मिली है। ऋषिकेश से हरिद्वार लौट रही तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हुई और तीन अन्य घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक अवधेश पटेल की बीते एक दिसंबर को शादी हुई थी। शादी का जश्न मनाने के लिए सभी युवक रुड़की से ऋषिकेश आए थे। ऋषिकेश में जश्न मनाने के बाद वे कार से अपने घर रुड़की की ओर रवाना हो रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। आगे पढ़ें:
यह भी पढ़ें: रूद्रप्रयाग: गढ़वाल रायफल के सैनिक अरविंद का असम में निधन, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल
घायलों को 108 की मदद से तुरंत ऋषिकेश सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि कार पहले खंभे से टकराई और फिर पेड़ से टकराई। कार सवार यात्री शराब का सेवन किए हुए प्रतीत हो रहे थे। मृतकों की पहचान अमित और अवधेश पटेल के रूप में हुई है। जबकि रमेश सिंह, प्रशांत कुमार, सोनू घायल हुए है। बताया गया कि ये सभी रूड़की के निवासी है।