Home उत्तराखंड स्वतंत्रता दिवस: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने गिनाई उपलब्धियां, कहा- अमृत महोत्सव...

स्वतंत्रता दिवस: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने गिनाई उपलब्धियां, कहा- अमृत महोत्सव आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ उत्तराखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। राजधानी देहरादून के परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वजन को भी उन्होंने सम्मानित किया। दोपहर में मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंचकर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में भी ध्वजारोहण किया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अमृत महोत्सव मना रहा है।

महान स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानी वीर जवानों को समर्पित अमृत महोत्सव नए भारत, आत्मनिर्भर भारत का भी संकल्प है। देश के घर-घर में फहराता तिरंगा दुनिया को एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है।
पिछले आठ वर्षों में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए 1.50 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। केदारपुरी का पुनर्निर्माण प्रधानमंत्री के विजन, नेतृत्व एवं संकल्प का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here