Home उत्तराखंड यशपाल आर्य के कांग्रेस में आने पर बोले गोदियाल- ट्रेलर दिया है,...

यशपाल आर्य के कांग्रेस में आने पर बोले गोदियाल- ट्रेलर दिया है, पिक्चर अभी बाकी है

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा दलित चेहरा और बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की विधायक पुत्र संजीव आर्य के साथ घर वापसी के बाद कांग्रेस नेताओं की बांछें खिल गई हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के शब्दों में कहें तो यह तो सिर्फ ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है। यशपाल की पार्टी में एंट्री से गदगद गोदियाल ने कहा कि यशपाल आर्य भाजपा में लंबे समय से बैचेनी महसूस कर रहे थे। करीब चार माह पहले उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत से मिलकर कांग्रेस पार्टी में वापसी की इच्छा जताई थी। उनके साथ दो अन्य विधायकों की भी ज्वानिंग होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वह आज टल गई। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। भाजपा के कई विधायक उनके संपर्क में हैं, जल्द ही उनकी कांग्रेस पार्टी में एंट्री होगी।

बड़ी खबर: चुनाव से पहले बीजेपी को उत्तराखंड में बड़ा झटका… यशपाल आर्य होंगे कांग्रेस में शामिल

लगभग 40 वर्ष के राजनैतिक जीवन में 35 वर्षों तक कांग्रेस में रहने तथा बाजपुर सहित जनपद की खटीमा, सितारगंज के साथ ही नैनीताल जनपद में बेतालघाट सीट से विधायक रहे यशपाल आर्य भाजपा की राष्ट्रीय सोच को देखते हुए वर्ष, 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन राजनैतिक बंदिश के बीच कार्य करने की क्षमता पर प्रभावित होते देख उन्होंने काफी समय पहले ही भाजपा छोडऩे का मन बना लिया था और स्वयं को लगातार उपेक्षित महसूस कर रहे थे। इतना ही नहीं तीसरी बार मुख्यमंत्री बदले जाने के दौरान भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की थी। लखीमपुर खीरी की घटना उनके जेहन में ऐसा घर कर गई कि वह व्याकुल नजर आने लगे थे और घटना के दिन ही उन्होंने इस कार्य की घोर निंदा की थी।

REET 2021 : राजस्थान में पेपर लीक आरोपी रुद्रप्रयाग में गिरफ्तार… जानिये पूरा मामला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा में तमाम विधायक दमघोंटू माहौल में बैचेन हैं। वह लगातार हमारे संपर्क में हैं। बहुत जल्दी कुछ अन्य भाजपा नेताओं की पार्टी में एंट्री होगी। इससे पूर्व दिल्ली में यशपाल की ज्वाइनिंग के दौरान गोदियाल ने कहा कि पार्टी में उनके आने से कार्यकर्ताओं के मनोबल में गुणात्मक वृद्धि हुई है। वह वहां कई चीजों से आहत थे। पार्टी ने उन्हें जो सपने दिखाए थे, उनकी अनदेखी की गई। जिससे आहत होकर उन्होंने घर वापसी की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पिछले माह राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के बयान पर पलटवार करते हुए अगले 15 दिन में बड़े बदलाव के संकेत दिए थे। यशपाल आर्य की पार्टी में वापसी को उनके इसी बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

उत्तराखंड एक बार फिर आयेगी भाजपा सरकार… ABP-C वोटर सर्वे में जानिए जनता का मूड


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here