Home उत्तराखंड REET 2021 : राजस्थान में पेपर लीक आरोपी रुद्रप्रयाग में गिरफ्तार… जानिये...

REET 2021 : राजस्थान में पेपर लीक आरोपी रुद्रप्रयाग में गिरफ्तार… जानिये पूरा मामला

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड समेत दो लोगों को राजस्थान पुलिस ने रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि, दोनों आरोपियों को राजस्थान पुलिस साथ लेकर चली गई है। राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए 26 सितंबर को आयोजित ‘रीट’ परीक्षा का पेपर लीक कर दिया गया था। इस मामले में 40 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। मामले का मास्टर माइंड बत्ती लाल को बताया जा रहा है।

उत्तराखंड एक बार फिर आयेगी भाजपा सरकार… ABP-C वोटर सर्वे में जानिए जनता का मूड

बत्तीलाल के साथ एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान पुलिस की एक टीम रविवार दोपहर यहां पहुंची थी। उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली थी आरोपी केदारनाथ यात्रा पर आया हुआ है और गौरीकुंड में है। स्थानीय पुलिस की मदद से राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बत्ती लाल मीणा व एक अन्य को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने राजस्थान पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि आरोपी के राजनीतिक दलों के लोगों से संपर्क होने की बातें सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई हैं। पुलिस को उसकी लोकेशन उत्तराखंड में मिली थी। तीन दिन से पुलिस उसे तलाश रही थी।

उत्तराखंड: इस जगह 6 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म… खोजी कुत्ते ने सूंघकर दबोचा

राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा रीट 2021 रविवार, 26 सितंबर को राज्य भर में आयोजित की गई थी। इस दौरान इंटरनेट सेवा भी बंद रही। लेकिन पुलिस ने कई परीक्षार्थियों को नकल के मामले में पकड़ा था। राजस्थान पुलिस ने कई परीक्षार्थियों की चप्पलों में छिपे ब्लूटूथ डिवाइस को जब्त कर लिया, जबकि दिन भर में 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया और दो दर्जन से अधिक से पूछताछ की गई थी। कुछ ने तो इन ब्लूटूथ फिटेड चप्पलों का उपयोग करने के लिए छह लाख रुपये तक का भुगतान भी किया था।  रीट-2021 के दौरान हुई संदिग्ध गतिविधियों और अनियमितताओं के मामले में राजस्थान सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों और 13 से ज्यादा कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था।

उत्तराखंड: आज देवभूमि आएंगे पीएम नरेन्द्र मोदी… देंगे कई सौगात… जानिये पूरा कार्यक्रम


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here