Home उत्तराखंड बड़ी खबर: चुनाव से पहले बीजेपी को उत्तराखंड में बड़ा झटका… यशपाल...

बड़ी खबर: चुनाव से पहले बीजेपी को उत्तराखंड में बड़ा झटका… यशपाल आर्य होंगे कांग्रेस में शामिल

उत्तराखंड विधान सभा चुनाव से पहले बीजेपी को तगड़ा झटका लगने जा रहा है। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगे। सोमवार को सुबह 11 बजे दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा हो सकती है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व सीएम हरीश रावत भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।

यशपाल आर्य बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल सीट से विधायक हैं। यशपाल आर्य उत्तराखंड सरकार में मंत्री हैं और उनके पास छह विभाग हैं। जिसमें परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी विभाग शामिल हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की उपस्थिति में प्रेस कांफ्रेंस करके विधिवत ऐलान की संभावना है। कांग्रेस चुनाव अभियान अध्यक्ष हरीश रावत भी दिल्ली में है। सूत्रों के अनुसार हरदा के दलित सीएम उम्मीदवार की घोषणा से राजनीतिक गलियारे में इसकी सुगबुगाहट तेज हो गई थी।

समाज कल्याण मंत्री व बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य व उने बेटे संजीव आर्य नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक है। दोनों ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। तब भाजपा ने दोनों को प्रत्याशी भी बनाया था। दोनों ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया। अब 2022 के विधानसभा चुनाव होने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here