Home उत्तराखंड बड़ी खबर: मसूरी में गैस सिलेंडर से हुआ बड़ा धमाका…दो सौ फीट...

बड़ी खबर: मसूरी में गैस सिलेंडर से हुआ बड़ा धमाका…दो सौ फीट दूर जा गिरा युवक का पैर

पहाड़ों की रानी मसूरी से दिल दहला देने वाली खबर मिली है। मसूरी शहर के कुलड़ी में गुब्बारा गैस भरने वाले सिलिंडर में धमाका होने से गुब्बारा बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा। हादसे में गुब्बारे बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घायल युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलड़ी के समर हाउस के निकट एक होटल की छत पर गुब्बारे बेचने वाले 19 साल के युवक अरविंद कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह गुब्बारे में गैस भरने का काम कर रहा था अचानक गुब्बारा गैस सिलिंडर में धमाका हो गया। इससे युवक का एक पैर घटना स्थल से करीब दो सौ फीट दूर एक धार्मिक स्थल के परिसर में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन कपड़ों में लपेटकर अस्पताल ले जाया गया। धमाके से आसपास के घरों के शीशे, पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त हो गईं। कुछ देर तो किसी को समझ में नहीं आया कि हुआ क्या है।

कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि घायल युवक अरविंद कुमार (19 ) पुत्र सुरेन्द्र सिंह रसूलपुर गामड़ी, जिला अमरोहा, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। पूरे मामले की जांच की जा रही। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक अपने किसी रिश्तेदार के साथ मसूरी में रहता है और मालरोड पर गुब्बारे बेचने का काम करता है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here