Home अल्मोड़ा देवभूमि में किशोरी से एक साल से पांच लोग कर रहे थे...

देवभूमि में किशोरी से एक साल से पांच लोग कर रहे थे सामूहिक दुष्कर्म, खुद के सगे भाई भी शामिल

देवभूमि उत्तराखंड में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, और जो भी इस घटना को सुन रहा है वो थोड़ी देर के लिए इसपर भरोसा नहीं कर पा रहा है। यहाँ अल्मोड़ा जिले के एक गांव में अनुसूचित जाति की 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इससे भी शर्मनाक बात ये है कि इस घटना में पीड़िता के सगे भाई भी शामिल हैं। आपको बता दें किशोरी के साथ पिछले एक साल से पांच लोग दुष्कर्म कर रहे थे।

इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी को पेट में दर्द होने लगा, दर्द होने पर किशोरी को महिला अस्पताल लाया गया तो उसका सात माह का गर्भ निकला। जब सारी बात घर वालों को पता चली तो थोड़ी देर के लिए उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गयी। कुछ समय के लिय उन्हें इस घटना पर भरोसा नहीं हुआ, प्रसव पीड़ा के दौरान उसका गर्भपात हो गया। राजस्व पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ 376 आईपीसी और 4:6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

किशोरी ने इसके बाद  बताया कि पांच लोग पिछले एक साल से उसके साथ दुराचार कर रहे थे। इनमें दो सगे भाई, एक पिता-पुत्र और एक अधेड़ शामिल है, जिसके बेटे का आज विवाह भी है। राजस्व पुलिस ने भ्रूण का विसरा ले लिया है। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने कहा कि यह गंभीर प्रवृत्ति का अपराध है। जिलाधिकारी से मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की गई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here