Home उत्तराखंड उत्तराखंड: दोनों लड़के दिल्ली में फंसे थे, घर में हो गयी पिता...

उत्तराखंड: दोनों लड़के दिल्ली में फंसे थे, घर में हो गयी पिता की मौत, सांसद की मदद से पहुंचे घर

लॉकडाउन के कारण तमाम राज्यों के लोग कई जगहों पर फंसे हुए हैं । कई लोग ऐसे भी हैं जिनकी शादी होनी है, लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंच पा रहे हैं। कुछ ऐसे भी हैं, जिनके घर पिता की मौत हो गई और दोनों बेटे दिल्ली में फंस गए। ऐसा ही एक मामला बागेश्वर जिले का भी सामने आया। घर में पिता की मौत हो गई। लॉकडाउन के कारण दोनों लड़के दिल्ली में फंस गए। ऐसे में सांसद अजय टम्टा मददगार बने और दोनों बेटों समेत बहू को घर भेजने में मदद की। आज दोनों बेटों ने घर पहुंचकर पिता का अंतिम संस्कार किया।

पढ़ें: LOCKDOWN: नहीं मिला वाहन, गोद में बच्चा लिए पैदल ही दिल्ली से उत्तराखंड पहुंची महिला

जानकारी के अनुसार जिले के गांसी गांव निवासी मानी राम (70) की शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मौत हो गई थी। मृतक के दोनों बेटे दिल्ली में कंपनी में नौकरी करते है। परिजनों ने बेटों को पिता के निधन की सूचना दी, लेकिन लॉकडाउन के कारण घर नहीं लौट पा रहे थे। उन्होंने किसी तरह सांसद अजय टम्टा से संपर्क साधा। सांसद अजय टम्टा ने दोनों बेटों और बहू का गांसी आने के लिए पास बनवाया। जिसके बाद वो गांव के लिए रवाना हुए। आज सुबह घर पहुंचकर पिता का अंतिम संस्कार किया।

जुड़े रहे जन तक से और पाएं देश, दुनिया तथा उत्तराखंड राज्य की सभी ताजा खबरें। हमारे फेसबुक पेज को लाइक करना न भूलें!

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here