Home उत्तराखंड पहाड़ की इस बेटी को चीन का सलाम, हर पहाड़ी को इस...

पहाड़ की इस बेटी को चीन का सलाम, हर पहाड़ी को इस बेटी पर गर्व है

उत्तराखंड की बेटियां हर बार हमें गर्व से सिर उठाने के पल दे रही हैं। उत्तराखंड की इस बेटी ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश का सर ऊँचा हुआ है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर चीन सरकार की ओर से कराई गई एक प्रतियोगिता में देवभूमि की बेटी प्रगति यादव का सोलर एंड वाटर कंजर्वेशन प्रोजेक्ट चयनित हुआ है। चीन सरकार ओर से प्रगति का पुरस्कार कोरियर से उनके घर भेजा गया है। रामनगर निवासी प्रगति यादव यहांशेरवुड कॉलेज में 11वीं की छात्रा हैं।

चीन सरकार के प्रौद्योगिकी और शिक्षा मंत्रालय की ओर वन बेल्ट वन रोड योजना के तहत युवा विज्ञान फाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें करीब 120 देशों के बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इसके तहत पर्यावरण संरक्षण पर बनाए गए बच्चों के प्रोजेक्टों को आमंत्रित किया गया था। इनमें से चीन सरकार ने पुरस्कार के लिए 20 प्रोजेक्टों का चयन किया। इनमें से भारत के दो बच्चों के प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।

प्रगति के पिता मुकेश यादव रामनगर में ट्रैवल एजेंसी चलते हैं। उन्होंने बताया कि प्रगति ने 2015 में भी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था, लेकिन तब वह सफल नहीं हो पाई थी। उन्होंने बताया कि प्रगति को प्रकृति से काफी लगाव है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ही वह अपना भविष्य बनाना चाहती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रगति ने चीन सरकार की इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपना प्रोजेक्ट ऑनलाइन जमा किया था, जिसमें उन्होंने विडियो प्रजेंटेशन से प्रोजेक्ट को समझाया था।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here