Home उत्तराखंड गढ़वाल: मलबे के गड्ढे में फंसने से 17 और 18 साल के...

गढ़वाल: मलबे के गड्ढे में फंसने से 17 और 18 साल के दो बच्चों की मौत, घर में मचा कोहराम

देवाल विकासखण्ड के दूरस्थ गांव तोरती के पास सड़क मार्ग को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे पुल निर्माण के दौरान बनाये गड्ढे में जमा पानी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को बाहर निकाला। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई। थराली उपजिलाधिकारी किशन सिंह नेगी ने बताया कि ये घटना शनिवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच की है। घटनास्थल और गांव में मोबाइल कनेक्टिविटी न होने के कारण स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी चार से पांच घंटे बाद प्रशासन को दी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: फौजी ने कहा शादी करुंगा… लेकिन झांसा देकर किया दुष्कर्म, मृत बच्चे का दिया जन्म

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व और पुलिस टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुई। साथ में एसडीआरएफ की टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया। मगर प्रशासनिक अमले के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही देर शाम लगभग 8 बजे स्थानीय लोगों ने दोनों लड़कों के शव गड्ढे से निकाल लिए थे। उपजिलाधिकारी थराली ने टेलीफोनिक जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल सड़क मार्ग से लगभग 10 किलोमीटर की पैदल दूरी पर है। जिसके कारण प्रशासनिक अमले के घटनास्थल पर पहुंचने में समय लग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डूबने वाले में एक युवक का नाम अनिल राम (17) है, जबकि दूसरे का नाम विक्रम लाल (18) है। दोनों ही तोरती गांव के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: राखी से पहले तीन भाई-बहनों की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here