Home उत्तराखंड आयुष्मान फर्जीवाड़ा: उत्तराखंड में इन पांच अस्पतालों पर अब नहीं चलेगा केस,...

आयुष्मान फर्जीवाड़ा: उत्तराखंड में इन पांच अस्पतालों पर अब नहीं चलेगा केस, जानिये क्या है कारण

उत्तराखंड में आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड से मरीजों का इलाज करने में 13 निजी अस्पतालों का फर्जीवाड़ा सामने आया था। जिनमें इन सभी अस्पतालों ने अनुबंध के नियमों को खुलेआम नजरअंदाज कर दिया था और इसके बाद मोटी कमाई के लिए गलत ढंग से सरकार से क्लेम लिया था।

जब उत्तराखंड सरकार ने इस पूरे मामले पर जांच करी तो पता चला कि यह फर्जीवाड़ा पूरी तरह से सही है। राज्य स्वास्थ्य अभिकरण ने इन अस्पतालों का अनुबंध निरस्त कर पेनल्टी लगाई थी। नोटिस के बाद भी गलत ढंग से ली गई क्लेम राशि वापस न होने पर अभिकरण ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा था।

अब अटल आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा करने वाले प्रदेश के पांच निजी अस्पतालों ने गलत ढंग से प्राप्त किए गए क्लेम की राशि सरकारी खजाने में जमा करा दी है। अब इन अस्पतालों पर एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। पैसा लौटाने पर राज्य स्वास्थ्य अभिकरण ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर अस्पतालों पर कानूनी कार्रवाई न करने को कहा है।

इन अस्पतालों ने लौटाया पैसा

निजी अस्पताल का नाम                              जमा कराई गई राशि

एमपी मेमोरियल हास्पिटल काशीपुर             18 लाख 52 हजार 700 रुपये

अली नर्सिंग होम काशीपुर                             4 लाख 78 हजार 800 रुपये

देवकी नंदन हास्पिटल काशीपुर                    3 लाख 24 हजार 550 रुपये

आस्था हास्पिटल काशीपुर                           1 लाख 68 हजार 200 रुपये

कृष्ण हास्पिटल रुद्रपुर                                1 लाख 67 हजार 400 रुपये


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here