बीतेे दिनों रुद्रप्रयाग में 2015 बैच केे दारोगा रॉबिन बिष्ट की बीमारी के चलते निधन हो गया। दरोगाा रॉबिन बिष्ट के निधन से उनकेे थाने समेत बैचमेट और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। आज उनका शव देहरादून स्थित उनके घर लाया गया जिसके बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दरोगा की मौत की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का एक और लाल आतंकी मुठभेड़ में शहीद, पूरे पहाड़ में शोक की लहर
30 वर्षीय दरोगा को अचानक पेट में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद उनके साथ ही जवानों ने जिला अस्पताल ले गए थे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।मिली जानकारी के अनुसार दरोगा रॉबिन बिष्ट 30 साल के थे और 2015 में भर्ती हुए थे। वहीं पिछले साल 2019 को उनकी शादी हुई थी। शादी को अभी पूरे 1 साल भी नहीं हुआ था कि वह अपनी पत्नी को छोड़कर चले गए। पूरा पुलिस विभाग आज सदमे में है।