Home उत्तराखंड हादसा: बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों के वाहन पर...

हादसा: बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों के वाहन पर गिरा बोल्डर, एक महिला की मौत 10 यात्री घायल

मानसून सक्रिय होते ही पहाडों पर मुसीबतें बरसने लगी हैं। जगह-जगह भूस्खलन से सड़के बाधित हो गई हैं। केदारनाथ दर्शन कर लौटे तीर्थयात्रियों का वाहन बुधवार शाम हादसे का शिकार हो गया। वाहन में 11 लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शव को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को आयरन कटर से वाहन का एक हिस्सा काटना पड़ा। गनीमत रही कि वाहन सड़क किनारे लगी रेलिंग से अटक गया, अन्यथा सीधे 200 मीटर नीचे बह रही मंदाकिनी नदी में गिरता।

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 11 बजे केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को लेकर मैक्स संख्या UK13 TA0380 गौरीकुंड से सोनप्रयाग आ रही थी। मुनकटिया के पास भारी बारिश के कारण पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर वाहन पर गिर गया। जिससे 10 यात्री घायल हो गए व एक महिला यात्री की मौके की मृत्यु हो गई। सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एसडीआरएफ टीम, जिला पुलिस, व स्थानीय लोगों द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायलों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

हादसे में पुष्पा, उम्र 62 वर्ष, निवासी कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र की मौके पर मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने शव को कटिंग उपकरणों की मदद से वाहन को काटकर बाहर निकाला।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here