Home उत्तराखंड उत्तराखंड: नुपुर शर्मा के पक्ष में लिखी पोस्ट… BJP नेता को मिली...

उत्तराखंड: नुपुर शर्मा के पक्ष में लिखी पोस्ट… BJP नेता को मिली धमकियाँ… उदयपुर की घटना से डरे

भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर भाजपा नेता को फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुछ फोन नंबर पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। जिनसे लगातार मैसेज और कॉल की जा रही है। भाजपा पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष गौरव त्यागी बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गंगनहर कोतवाली पहुंचे। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पूर्व उन्होंने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पक्ष में फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी। आरोप है कि तभी से उनके फोन पर धमकी भरे मैसेज और कॉल किए जा रहे हैं।

रुड़की स्थित आईआरआई कॉलोनी निवासी गौरव त्यागी भाजपा पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष हैं। बुधवार को गौरव त्यागी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ गंगनहर कोतवाली पहुंचे। गौरव त्यागी ने कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल से मुलाकात कर बताया कि कुछ समय पूर्व उन्होंने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के पक्ष में फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी। आरोप लगाया कि पोस्ट करने के बाद से उनके मोबाइल पर धमकी भरे कॉल और मैसेज आ रहे हैं। कॉल और मैसेज करने वाले जान से मारने और गला काटने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही खुद को पाकिस्तान, सउदी अरब, जिंबाबे, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि राज्यों का बता रहे हैं।

नूपुर शर्मा के पक्ष में पोस्ट करने पर राजस्थान में एक युवक की हत्या की गई है। ऐसे में उनकी जान को भी खतरा बना हुआ है। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी गौरव कौशिक, दीपक पांडेय, कवीश मित्तल, रजत गौतम, विवेक त्यागी, अनंत, मुकुल त्यागी आदि मौजूद रहे। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here