Home देश गढ़वाल राइफल्स के जज्बे जो सलाम, देवदूत बनकर अबतक बचा चुके हजारों...

गढ़वाल राइफल्स के जज्बे जो सलाम, देवदूत बनकर अबतक बचा चुके हजारों जिंदगियां

बात चाहे बॉर्डर पर देश सेवा की हो देश के अन्दर रहकर मानव सेवा की देश का वीर जवान हमेशा अपना फर्ज ईमानदारी से निभाते रहे हैं। गढ़वाल राइफल्स तो इस काम के लिए पूरी दुनियां में एक अलग ही स्थान रखती है। इसी कड़ी में  गढ़वाल राइफल्स के जवानों ने आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ये जवान प्राकृतिक आपदाओं और विषम परिस्थितियों को अच्छी तरह जानते हैं, समझते हैं। यही वजह है कि चाहे बाढ़ राहत कार्य हों या फिर भूस्खलन-हिमस्खलन से उपजे गंभीर हालात, गढ़वाल राइफल्स के जवान हर मुश्किल में खुद को साबित करते रहे हैं।

पिछली बार केरल में आई बाढ़ में गढ़वाल राइफल के जवानों ने कई लोगों की जान बचाई थी वहीं एक बार फिर से गढ़वाल राइफल के जवान असम के लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आये हैं। आपको बता दें कि उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से इन दिनों आसमानी आफत से परेशान हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, असम समेत कई राज्यों में हालात बदतर हो चले हैं। असम के 33 जिलों में से 17 जिले बाढ़ का दंश झेल रहे हैं. इन जिलों के 4.23 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। ब्रह्मपुत्र नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण असम के 17 जिलों में बाढ़ असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, ब्रह्मपुत्र नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण 17 जिलों में बाढ़ आ गया है।

वहीं ऐसे में उत्तराखंड गढ़वाल राइफल के सैनिक लोगों के लिए फरिश्ते से कम नहीं साबित हुए। जवानों ने अब तक कई हजार लोगों सुरक्षित जगह पहुंचाया औऱ उनके लिए फरिश्ते बने। असम में आई बाढ़ ने वहां के लोगों को जरुर सहमाया लेकिन आंसू पोंछने और मदद का हाथ बढ़ाने वालों की भी कहीं कोई कमी नहीं है। बच्चे, बूढ़े, जानवर सब रोते बिलखते उनके चेहरे पर दर्द और डर साफ झलक रहा है जिसे कई सेना के जवान सहित कई सुरक्षाकर्मी कम करने का काम कर रहे हैं। उत्तराखंड का सीना गर्व से किया चौड़ा गढ़वाल राइफल के जवान असम के लोगों के लिए फरिस्ता बनकर आए औऱ अपनी जान की परवाह न करते हुए कई लोगों की जान बचाई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here