Home देश दुखद हादसा: दिवाली पर पटाखों से बुझा घर का दिया, 6 साल...

दुखद हादसा: दिवाली पर पटाखों से बुझा घर का दिया, 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश से बीजेपी की सीनियर नेता और प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से झुलस कर मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी की 6 साल की बेटी की मौत पटाखे से झुलसकर हो गई। बच्ची का नाम किया है जो दिवाली की रात पटाखे से झुलस गई थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रीता बहुगुणा जोशी की पोती किया की मौत सुबह करीब तीन बजे, दिल्ली के अस्पताल में हुई।

यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां, खेल-खेल में दुनिया छोड़ गयी जुड़वा बच्चियां

एम्स में डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके और मासूम किया की आखिरकार मौत हो गई। सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी अपने पति पीसी जोशी के साथ दीपावली पर प्रयागराज स्थित अपने घर आई थीं। बहू रिचा बेटी किया को लेकर पोनप्पा मार्ग स्थित अपने मायके गईं थीं। बताया जाता है कि बच्चे घर की छत पर खेल रहे थे।इस दौरान पटाखा फटने से किया बुरी तरह घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके 60 प्रतिशत तक जलने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: शादी का झांसा देकर प्रधानाचार्या से करता रहा दुष्कर्म, जानिये कहाँ का है पूरा मामला


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here