Home उत्तराखंड चमोली आपदा: अब तक 18 शव बरामद, 202 लोग अभी भी लापता,...

चमोली आपदा: अब तक 18 शव बरामद, 202 लोग अभी भी लापता, राहत एवं बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड में नंदा देवी ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटने के कारण आई आपदा में बहुत नुकसान हुआ है। अब तक 18 शव बरामद, 202 लोग अभी भी लापता, राहत एवं बचाव कार्य जारी है। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र तपोवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां पर फसे लोगो को रेस्कयू करना हमारी प्राथमिकता है। साथ ही तपोवन में राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं। जिसमे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी और पुलिस शमिल है। आगे पढ़ें: 

यह भी पढ़ें: तपोवन आपदा: टनल में फंसे लोगों को बचाने के लिए बचाव कार्य जारी, अब तक मिले 14 शव

केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड से सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने आपदा की इस घड़ी में किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की है। निशंक के मुताबिक, मुसीबत में फंसे लोग मदद के लिए सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। वहीं आपदा क्षेत्र में राहत सामाग्री पहुंचायी गयी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह लगातार रेस्क्यू कार्य पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया है किअब तक बरामद 11 शवों सहित लगभग 203 लोग लापता हैं। हमें कल तक एक सहायक कंपनी के प्रोजेक्ट तपोवन के बारे में पता नहीं था। हम अनुमान लगा रहे हैं कि 35 लोग एक और सुरंग में फंस गए हैं। बचाव अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें: 24 साल की उम्र में देश का एक और जवान शहीद, 10 फरवरी को आना था छुट्टी

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here