Home हरिद्वार उत्तराखण्ड: बछड़े के हरा धनिया खाने से हुआ बवाल, एक की मौत

उत्तराखण्ड: बछड़े के हरा धनिया खाने से हुआ बवाल, एक की मौत

भगवानपुर में दो पक्षों में सिर्फ इसलिए खूनी संघर्ष हो गया कि गाय के बछड़े ने उनकी चारदीवारी में घुसकर हरा धनिया खा लिया। दोनों पक्षों के बीच हुए इस खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई। भगवानपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक ईश्वर सैनी मूल रूप से यूपी के जिला सहारनपुर के रामपुर मनिहारानके रहने वाले है।

यह भी पढिये: तो उत्तराखंड में बढ़ने वाला है लॉकडाउन? जानिये क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब नौ बजे ईश्वर सैनी के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की गाय का बछड़ा उनके चारदीवारी में आ गया। उसने वहां बोई हरी धनिया को खा लिया। इस पर उन्होंने बछड़े को दो डंडे मार दिए। जिसका बछड़े के मालिक ने विरोध किया। फिर क्या था इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस बीच ईश्वर सैनी को गंभीर चोटें आ गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अब तक पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here