उत्तराखंड में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा में स्याल्दे ब्लॉक के बरंगल गांव के किमबगड़ तोक में तेंदुए ने एक और महिला को मार डाला। मिली जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय शांति देवी घर पर अकेले रहती थी। महिला तीन दिन से लापता थी। ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। महिला के घर के आसपास तेंदुए के पंजों के निशान भी देखे गए।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड- जन्मदिन का जश्न बदला मातम में, नाचते-नाचते मिली मौत, मचा कोहराम
बुधवार को ग्रामीणों और उप वन क्षेत्राधिकारी हेम चंद्र आर्य के नेतृत्व में टीम ने महिला की फिर खोजबीन की तो घर से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में उसका क्षत विक्षत शव गांव से बरामद हुआ। घटना से बरंगल समेत आसपास के गांवों के लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने तहसीलदार और रेंजर से तेंदुए से शीघ्र निजात दिलाने की मांग की है।