Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड: यहाँ 2 बजे से लग गया है सम्पूर्ण लॉकडाउन, कल मिले...

उत्तराखण्ड: यहाँ 2 बजे से लग गया है सम्पूर्ण लॉकडाउन, कल मिले थे एक साथ 45 कोरोना पॉजिटिव केस

उत्तराखण्ड में कोरोना काफी तेजी से अपने पैर पसारता जा रहा है। ऊधमसिंह नगर जिले में बुधवार को जसपुर ब्लॉक में सर्वाधिक 46 कोरोना संक्र्तमित मिले। इनमें 45 अकेले नई बस्ती गांव के निवासी हैं। खेड़ा में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला।कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने गुरुवार को दोपहर बाद दो बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक जसपुर नगर पालिका क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें: पहाड़ से बुरी खबर: एक ही पेड़ पर रस्सी से लटकी मिली युवक और महिला की लांश

एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि एएसपी राजेश भट्ट, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अविनाश खन्ना, सीएमएस डॉ.एच के शर्मा, सीओ मनोज ठाकुर,कोतवाल नंदा बल्लभ भट्ट के साथ बैठक कर यह फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार रविवार को पूर्व में जारी किए शासनादेश से लॉकडाउन रहेगा। सभी विभागों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराने के निर्देश दिए गए हैं। जसपुर विकासखंड के नई बस्ती गांव में 45 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: शहीद बेटे का चेहरा देखते ही बेहोश हुई माँ, पार्थिव शरीर को एकटक निहारती रही बहन


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here