Home उत्तराखंड हॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार का देवभूमि को प्रणाम, कहा यहाँ आकर...

हॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार का देवभूमि को प्रणाम, कहा यहाँ आकर बदल गयी जिन्दगी

भारतीय दर्शन और संस्कृति ही ऐसी है कि पूरी दुनियां यहाँ की और आकर्षित होती है और भारत में भी बात देवभूमि उत्तराखंड की हो तो यहाँ की बात ही सबसे अलग है यहाँ का आध्यात्म, प्रकृति और ऊपर से माँ गंगा का दर्शन ही ऐसा है कि कोई भी खुद को यहाँ आने से रोक नहीं सकता है, चाहे वो दुनियां की आम हस्ती हो या बड़े से बड़ा कोई स्टार। इसी कड़ी में पिछले दिनों हॉलीवुड के सबसे बड़े स्टारों में से एक विल स्मिथ पूरी दुनियां का भ्रमण कर रहे हैं इसी सिलसिले में वो भारतीय दौरे पर भी थे और कुछ दिन अन्य स्थानों पर गुजारने के बाद वो सीधे देवभूमि उत्तराखंड आये। उन्होंने बताया कि वे अपने जीवन के अधूरे सपनों और इच्छाओं को पूरा करने निकले हैं और इसी कड़ी में वे भारत भी आये हैं।

आध्यात्मिक जीवन दर्शन को जानने के लिए उत्तराखंड आये थे और इसी कड़ी में उन्होंने इसके लिए हरिद्वार को चुना है, विल स्मिथ ने प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी से अपनी जन्मपत्री बनवाई और इसके बाद हरिहर आश्रम कनखल में महामृत्यंजय भगवान का रुद्राभिषेक भी किया। विल स्मिथ ने इस दौरान ज्योतिषाचार्य से आध्यात्म, ज्योतिष, गंगा व हरिद्वार पर विस्तृत चर्चा की और इसकी महता जानकार वो भावविभोर हो उठे थे। उनकी जन्मपत्री में शनि समेत कुछ ग्रह दोष भी थे यह जानने के बाद उन्होंने बिना देर किए उनका उपाय करने के लिए भी कहा था। इसके बाद उस दिन शाम को उन्होंने गंगा आरती में भी भाग लिया।

अब एक बार फिर विल स्मिथ ने अपनी तस्वीर इन्स्टाग्राम पर शेयर की हैं और उन्होंने कहा कि भारत आकर उनकी जिन्दगी बदल गयी है यहाँ आकर उन्हें जिन्दगी जीने के नए मायने सीखने को मिले हैं। इन तस्वीरों में भारत और आध्यात्म को लेकर उनकी आस्था स्पष्ट रूप से झलकती है। यहाँ आकर उनके अन्दर एक नयी समझ विकसित हुई है उनकी इस तस्वीर को अबतक 17 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। आपको बता दें हाल ही में जब वो भारत आये हुए थे तो उन्होंने करण जोहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ थे ईयर-2 की स्टार कास्ट टाइगर श्रॉप, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे के साथ जमकर ठुमके भी लगाये थे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here