Home उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल से बड़ी खबर: सवारियों से भरी मैक्स खाई में गिरी,...

पौड़ी गढ़वाल से बड़ी खबर: सवारियों से भरी मैक्स खाई में गिरी, मौके पर मची चीख पुकार

सतपुली-कोटद्वार हाईवे पर कुल्हाड बैंड के पास एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे के वक्त वाहन में 8 लोग सवार थे. मामले की सूचना मिलते ही सतपुली पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर लोगों को खाई से बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए लोगों को सतपुली हंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर 28 जुलाई तक लगाई रोक, पर्यटक स्थल भी हों सकते है बंद

घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि मैक्स वाहन गुमखाल से सतपुली जा रहा था। तभी अचानक बीच रास्ते में कुल्हाड बैंड पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक और सतपुली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी घायलों से खाई से बाहर निकाला।

टीम मोदी का विस्तार: उत्तराखंड से ये नाम मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे, पहुँच चुके हैं पीएम आवास


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here