राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दृष्टिबाधित युवती के साथ दुष्कर्म करने का एक नया मामला सामने आया है। युवती के साथ तीनों ने एक साल तक दुष्कर्म किया। अब पीड़िता सात माह की गर्भवती हो गई। मामले में पीड़िता की बहन ने डीआईजी को ई-मेल से सूचना दी। इसके बाद 12 घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक अन्य की तलाश के लिए टीम बिजनौर रवाना की गई है। बच्चा किसका है, यह अब तक पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड में दर्दनाक हादसा: सड़क पर डांस कर रहे बरातियों को बेकाबू पिकअप ने कुचला, एक की मौत
बीते सोमवार को दिल्ली से एक युवती ने एक मेल दून पुलिस को भेजी। इसमें युवती ने बताया कि वह दृष्टिबाधित है। उसकी एक बहन परिवार के साथ देहरादून की शहीद भगत सिंह कॉलोनी में रहती है। जोकि 18 साल की है और अल्प दृष्टिबाधित है। युवती का आरोप था कि यहां उनके मकान में रहने वाला किरायेदार सन्नू उसकी बहन के साथ कई माह से दुष्कर्म कर रहा है। इससे उसकी बहन गर्भवती हो गई है। किसी को घटना की जानकारी देने पर आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस भय से वह शिकायत नहीं कर पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर: 22 वर्षीय विवाहिता ने पेड़ से लटकर दी जान, 10 महीने की बेटी के सर से उठा माँ का साया
इस पर तत्काल डीआईजी के आदेश पर रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए ले जाया गया। मेडिकल में उसके सात माह के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इधर, पीड़िता ने पुलिस को बयान दिए कि शहीद उर्फ सन्नो ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। साथ ही उसका एक पड़ोसी खुर्शीद भी उसके भाई का दोस्त बनकर घर आया और उसने भी घिनौनी हरकत की। ये आरोपी यहीं नहीं रुके। इनका एक और साथी भी इस हैवानियत में इनके साथ रहा। इसके बाद शहीद निवासी चांदड थाना किरतपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि, खुर्शीद भी उसी के गांव का रहने वाला है। उसे भगत सिंह कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि, तीसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है।