Home उत्तराखंड उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरवशाली पल, CO अंकुर मिश्रा बने देश के...

उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरवशाली पल, CO अंकुर मिश्रा बने देश के सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप

उत्तराखंड के पुलिस अफसर ने देश के सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप में पहला स्थान प्राप्त किया है। उत्तराखंड के लिए यह गर्व का मौका है। राज्य पुलिस के सीओ साइबर अंकुश मिश्रा को यह अवार्ड मिला है। डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली में 16वें डीसीएसआई एक्सीलेंस अवार्ड 2021 आयोजित किया गया। इसमें देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें देश में चुने गए तीन सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप में उत्तराखंड ने पहला स्थान हासिल किया है।

लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने का प्रस्ताव मंजूर…अब संसद में किया जाएगा पेश

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर व एसटीएफ एसएसपी के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम स्पेशल टास्क फोर्स अंकुश मिश्रा को नामित किया गया। देशभर से सभी राज्यों द्वारा करीब 55 साइबर मामलों का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिनमें ज्यूरी द्वारा 55 मामलों में से सर्वश्रेष्ठ तीन मामलों का चयन कर अंतिम सूची जारी की गई। जिसमें क्रमश: स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड, आंध्रा पुलिस और सीआईडी कर्नाटक को स्थान प्राप्त हुआ।

उत्तराखंड पुलिस के साइबर सीओ अंकुश मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप से सम्मानित होने पर डीजीपी अशोक कुमार ने बधाई दी है। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 16th DCSI Excellence Award-2021 में देशभर के 55 साइबर मामलों का प्रस्तुतीकरण किया गया. इनमें से तीन सर्वश्रेष्ठ केस चुने गए हैं। इस सूची में उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), आंध्र प्रदेश पुलिस और सीआईडी कर्नाटक को स्थान प्राप्त हुआ। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि देश और प्रदेश में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. उत्तराखंड साइबर पुलिस और एसटीएफ साइबर क्राइम के मामले सुलझाने में काफी अच्छा काम कर रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here