Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड से बुरी खबर: एक और कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत, क्षेत्र...

उत्तराखण्ड से बुरी खबर: एक और कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में हड़कंप

रामनगर में काफी दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे 70 वर्षीय वृद्ध की रविवार को मौत हो गई। मामले को संदिग्ध देखते हुए चिकित्सा टीम ने जब मृतक का रैपिड टेस्ट किया तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। रिपोर्ट आने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। मोहल्ला बंबाघेर जीपी इंटर कॉलेज वाली गली निवासी वृद्ध काफी समय से वह बुखार से पीड़ित थे। जिनका रामनगर के एक प्राइवेट चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। बीती रात उनकी अचानक से तबीयत खराब हो गई। जिनको रामनगर चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस पर उनके परिजन उन्हें घर ले आए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड से बड़ी खबर: प्रेमी संग पत्नी ने की पति की हत्या, फिर शव को घर में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया

आस पास के लोगों ने इसे संदिग्ध मानते हुए रामनगर चिकित्सा टीम को बताया। जिस पर चिकित्सा प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का रैपिट रेस्ट किया। जो कि पॉजिटिव निकला। इससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन और चिकित्सा टीम ने मिलकर मृतक के शव को सुरक्षित अपने कब्जे में कर लिया। टीम ने शव को सील कर दिया है। इस मामले में कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक ने बताया की मृतक के कांटेक्ट में आए लगभग 25 लोगों के नाम चिन्हित कर लिए गए हैं। और उनको क्वॉरेंटाइन करने की कवायद शुरू की जा रही है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: 22 साल की उम्र में बेटे ने दी शहादत, मंदिर बनाकर आज भी बेटे की पूजा करती है मां


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here