Home उत्तराखंड उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा, जानिये आपके यहाँ कब हो...

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा, जानिये आपके यहाँ कब हो रही है वोटिंग

उत्तराखंड में हरिद्वार को शेष 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है ये चुनाव तीन चरणों में 6, 11 व 16 अक्टूबर को होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सरकार को भेजे गए पंचायत चुनाव को हरी झंडी मिल चुकी है। जिसके बाद पूरे प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लग चुकी है।

पंचायत चुनाव में इस बार पहली बार दो खास नियम शामिल रहेंगे। दो से ज्यादा बच्चों वाले दावेदारों को चुनाव से बाहर कर दिया गया है। सिर्फ दो या दो से कम बच्चों वाले ही पंचायत चुनाव लड़ सकते हैं इसके अलावा उम्मीदवार का दसवीं पास होना भी जरुरी होगा। 89 विकासखंडों में त्रिस्तरीय पंचायतों में 66399 पदों के चुनाव के लिए तीन चरणों छह, 11 अक्टूबर व 16 अक्टूबर को मतदान होगा। प्रक्रिया 20 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ शुरू होगी।

छह अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए 29 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 11 अक्टूबर के द्वितीय चरण के चुनाव को चार अक्टूबर और अंतिम चरण में 16 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए नौ अक्टूबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतगणना 21 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से होगी और इसी दिन शाम से परिणाम भी आने लगेंगे।

पहले चरण में किस ब्लाक में होंगे चुनाव

जिला               ब्लाक

अल्मोड़ा-            ताकुला, हवालबाग, लमगड़ा, धौलादेवी

ऊधमसिंहनगर-     रुद्रपुर, गदरपुर

चंपावत-              चंपावत

पिथौरागढ़-          विण, मूनाकोट, कनालीछीना

नैनीताल-            हल्द्वानी, रामनगर, भीमतात

बागेश्वर-            बागेश्वर

उत्तरकाशी-        भटवाड़ी, डुंडा

चमोली-            जोशीमठ, दशोली, घाट

टिहरी-             चंबा, जाखणीधार, भिलंगना

देहरादून-           डोईवाला, रायपुर

पौड़ी-                पौड़ी, पाबौ, खिर्सू, कोट, कल्जीखाल

रुद्रप्रयाग-           ऊखीमठ

दूसरे चरण में किस ब्लाक में होंगे चुनाव

अल्मोड़ा जिला-        चौखुटिया, द्वाराहाट, ताड़ीखेत, भैसियाछाना

ऊधमसिंहनगर-       बाजपुर, काशीपुर, जसपुर

चंपावत-                  लोहाघाट, बाराकोट

पिथौरागढ़-            बेरीनाग, गंगोलीहाट

नैनीताल-              कोटाबाग, धारी, रामगढ़

बागेश्वर-               गरुड़

उत्तरकाशी-          चिन्यालीसौड़, नौगांव

चमोली-               कर्णप्रयाग, पोखरी, गैरसैंण

टिहरी-                 थौलधार, जौनपुर, प्रतापनगर

देहरादून-             सहसपुर, कालसी

पौड़ी-                यमकेश्वर, द्वारीखाल, जयहरीखाल, एकेश्वर, दुगड्डा

रुद्रप्रयाग-            जखोली

 

तीसरे चरण में किस ब्लाक में होंगे चुनाव

अल्मोड़ा जिला-     सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण

ऊधमसिंहनगर-      खटीमा, सितारगंज

चंपावत-                  पाटी

पिथौरागढ़-           धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट

नैनीताल-             बेतालघाट, ओखलकांडा

बागेश्वर-              कपकोट

उत्तरकाशी-          मोरी, पुरोला

चमोली-            देवाल, थराली, नारायणबगड़

टिहरी-            कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर

देहरादून-        विकासनगर, चकराता

पौड़ी-           रिखणीखाल, पोखड़ा, थलीसैंण, नैनीडांडा, बीरोंखाल

रुद्रप्रयाग-      अगस्त्यमुनि


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here