Home उत्तराखंड उत्तराखंड से बुरी खबर: दिल्ली से घर जा रही प्रवासियों से भरी...

उत्तराखंड से बुरी खबर: दिल्ली से घर जा रही प्रवासियों से भरी कार खाई में गिरी

अभी अभी उत्तराखंड से बुरी खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से बागेश्वर से जा प्रवासियों की एक कार आज सुबह क्वारब के पास अपना बेलेंस खोकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे डाइवर सहित चार लोग घायल हो गये हैं। कार (HR 12 Y 0181) कल दिल्ली से बागेश्वर के प्रवासियों को लेकर चली थी। कार ड्राईवर विनोद कुमार पुत्र गुरूनाम सिंह, निवासी हरियाणा चला रहा था।

यह भी पढिये: बड़ा खुलासा: दोस्त ही निकला नवीन का हत्यारा, 10 दिन बाद देवप्रयाग के पास मिली लांश

इसके अलावा कार में सवार तीन प्रवासियों में गिरीश चंद्र जोशी पुत्र जगदीश चंद्र जोशी, निवासी नदीगांव बागेश्वर। भुवन चंद्र पाठक पुत्र शिवदत्त पाठक, निवासी मजियाखेत, बागेश्वर तथा गीता पाठक पुत्री भुवन चंद्र पाठक सवार थे। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीम हुई। सभी को हल्की चोटें आई है। सूचना पाकर मैके पर पुलिस पहुंची और घायल लोगों को खाई से बाहर निकालकर अन्य टैक्सी वाहन से उन्हें घर के लिए रवाना किया गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढिये: उत्तराखंड: तीन बच्चों की कब्र के बगल में ही जली मां की चिता, पिता ने खत्म किया पूरा परिवार


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here