जिन प्रवासियों ने उत्तराखण्ड वापस आने के लिए पंजीकरण कराया हैं उनको सुरक्षित घर वापस पहुंचाना अब राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। जैसे की आप सभी लोगों को पता है उत्तराखण्ड सरकार ने बाहरी राज्यों में फंसे लोगों के लिए एक लिंक जारी किया है जिसपे आप अपना पंजीकरण करा सकते है। प्रवासियों ने इसमें अपना पंजीकरण कराया भी परंतु उन्हें यह नहीं पता चल पा रहा था कि अभी तक उनका पास बना कि नहीं या फिर उनका पास कब तक बनेगा।
यह भी पढ़िये: कश्मीर में तैनात देवभूमि के कर्नल नितेश कपिल की मौत, घर में पसरा मातम
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब आपको इस बारे में बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। जी हां.. सरकार ने एक ओर लिंक जारी किया है जिसके माध्यम से आप अपने पास की स्थिति जान सकते हैं। अर्थात इसके द्वारा आपको चुटकियों में पता चल जाएगा कि आपका पास बन गया है या नहीं। लेकिन इसके लिए आपको इस लिंक को ओपन करने के बाद अपनी आवेदन संख्या तथा मोबाइल नंबर फीड करना होगा।