Home उत्तराखंड Uttarakhand Budget 2021: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पेश किया बजट, इन...

Uttarakhand Budget 2021: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पेश किया बजट, इन बातों पर रहा फोकस

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 57 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। चुनावी वर्ष को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बजट में हर वर्ग को छूने की कोशिश की है।

बजट में केंद्र सरकार की तर्ज पर खेती, किसानी, ग्रामीण व अवस्थापना विकास,आत्मनिर्भर उत्तराखंड और वोकल फॉर लोकल पर फोकस किया गया है। मुख्यमंत्री हाथों में सूटकेस उठाए करीब साढ़े तीन बजे सदन में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कई मंत्री व विधायक भी थे। ठीक चार बजे उन्होंने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। 54 पेज के भाषण को पूरा करने में उन्हें पूरे नब्बे मिनट लगे।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 57 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।

बजट पर इन बिंदुओं पर किया गया फोकस:

1. महिलाओं, बुजुर्गों के कल्याण के लिए 1152 करोड़
2. प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के लिए 40 करोड़
3. गर्भवतियों को पांच हजार रुपये
4. नंदा गौरा योजना को 120 करोड़
5. स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 3319 करोड़ की व्यवस्था
6. सड़क निर्माण और सुधार पर जोर
7. सौर ऊर्जा परियोजनाओं से पांच हजार लोगों को स्वरोजगार
8. प्रदेश के 22 आईटीआई में प्रशिक्षण सह उत्पादन
9. उद्योग नीति व महिला उद्यमियों के लिए 132 करोड़ 50 लाख
10. शहरों के विकास को 695 करोड़
11. 689 सरकारी स्कूलों के लिए 1154 करोड़
12. शराब की तस्करी रोकने को ट्रैक एंड ट्रेस प्रणाली
13. 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए 110 करोड़


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here