Home उत्तराखंड उत्तराखंड: भाजपा की नई टीम में बड़े चेहरों को मिलेेेेगी जगह! सीएम...

उत्तराखंड: भाजपा की नई टीम में बड़े चेहरों को मिलेेेेगी जगह! सीएम व प्रदेश अध्यक्ष के करीबी भी जोड़तोड़ में जुटे

उत्तराखंड में भाजपा की नई टीम तैयार होनी है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नियुक्ति के बाद से ही कसरत शुरू हाे गई थी। अब इसे अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश नेतृत्व जुटा हुआ है। नई टीम को लेकर खास बात यह है कि जहां भाजपा मिशन-2024 पर फोकस करना चाहती है, वहीं इस टीम में सीएम व प्रदेश अध्यक्ष के तमाम करीबी भी शामिल होने की जुगत में हैं। पार्टी के बड़े चेहरे भी नई टीम में अपना नाम शामिल कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं।

पार्टी की नई टीम में मुख्य पदों पर तीन महामंत्री, आठ प्रदेश उपाध्यक्ष व आठ प्रदेश मंत्री और एक कोषाध्यक्ष बनाया जाना है। इसके बाद प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी रहते हैं, लेकिन मुख्य पदों पर ही अधिकांश नेताओं का फोकस रहता है।पार्टी में नई टीम के गठन को लेकर सबसे जरूरी मिशन 2024 है। उस समय लोकसभा चुनाव होंगे। इसके लिए पार्टी ने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। नई टीम में भी ऐसे ही चेहरों को शामिल करने की मंशा भी है।

नए चेहरों को जगह मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। इन पदों में भी सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश महामंत्री के तीन पद रहते हैं। जिन्हें पार्टी के लिए फुल टाइम काम में ही जुटे रहना होता है। देखा जाए तो प्रदेश अध्यक्ष के बाद पूरी जिम्मेदारी इन्हीं महामंत्रियों के कंधे पर रहती है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here