Home उत्तराखंड IMA POP: भारतीय सेना में आज शामिल होंगे 288 युवा अफसर, अफगानिस्तान...

IMA POP: भारतीय सेना में आज शामिल होंगे 288 युवा अफसर, अफगानिस्तान के 43 कैडेट का अंतिम बैच भी होगा पासआऊट

भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में आज पासिंग आउट परेड आयोजित की जा रही है। सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ ले. जनरल अमरदीप सिंह भिंडर बतौर रिव्यूइंग आफिसर परेड में पहुंंचे हैं।

पासिंग आउट परेड के बाद 377 जेंटलमैन कैडेट देश-विदेश की सेना की हिस्सा बन जाएंगे। इनमें 288 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिलेंगे। जबकि 89 युवा सैन्य अधिकारी आठ मित्र देशों अफगानिस्तान, भूटान, किर्गिस्तान, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, तजाकिस्तान व तंजानिया की सेना का हिस्सा बनेंगे। इसके बाद सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 64 हजार 145 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ जाएगा।

भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) ने देश और विश्व को एक से बढ़कर एक नायाब अफसर दिए हैं। इस बार भी अकादमी से आठ मित्र देशों के 89 जेंटलमैन कैडेट पास आउट होंगे। इनमें सबसे अधिक अफगानिस्तान के 43 कैडेट शामिल हैं। पास आउट होने के बाद सात मित्र देशों के कैडेट भले ही अपने-अपने देश की सेना की मुख्यधारा में शामिल हो जाएंगे, पर अफगानिस्तान के कैडेट के सामने असमंजस की स्थिति है। तालिबान के पिछले साल अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद यह स्थिति बनी है। क्योंकि, तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद अफगान राष्ट्रीय सेना का अस्तित्व समाप्त हो गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here