Home उत्तराखंड लॉकडाउन इफेक्ट: तीन हफ्तों से उत्तराखंड मे फंसे हैं दो बॉलीवुड स्टार,...

लॉकडाउन इफेक्ट: तीन हफ्तों से उत्तराखंड मे फंसे हैं दो बॉलीवुड स्टार, एक का तो गांव भी देवभूमि में है

कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन लगा दिया गया है। सरकार द्वारा देश में सभी जगह आवाजाही बंद कर दी गयी है, केवल आवश्यक कामों के लिए प्रशासन की अनुमति पर ही एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है, जो जहां हैं वहीं रहें। जिसके कारण कई लोग अपने घर से दूर लॉकडाउन की वजह से फंस गए हैं। ऐसे में बॉलीवुड के ये दो स्टार्स भी उत्तराखंड में फंसे हुए हैं।

ये भी पढें: लॉकडाउन के दौरान भारत में सबसे ज्यादा देखा जा रहा है पॉर्न, आंकड़े हैं गवाह

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के अनुसार, मनोज बाजपेयी और दीपक डोबरियाल लॉकडाउन की वजह से उत्तराखंड में फंसे हैं। ये दोनों एक्टर्स उत्तराखंड के सुदूर इलाके में फिल्म की शूट‍िंग के लिए गए थे, लेकिन अचानक लॉकडाउन के अनाउंसमेंट के बाद से ये वे फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ वहीं फंस गए। हालांकि सभी लोग वहां सुरक्ष‍ित हैं। इस बात की जानकारी बॉलीवुड स्टार मनोज बाजपेयी ने पोर्टल को दी।

ये भी पढें: रुद्रप्रयाग का लाल शरहद पर देश के लिए शहीद, मार गिराये 9 आतंकवादी

प्राप्त जानकारी के अनुसार – ‘मनोज बाजपेयी और दीपक डोबर‍ियाल अपनी आने वाली फिल्म की शूट‍िंग कर रहे थे। शूट‍िंग शुरू होने के 4 दिन बाद ही कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन हो गया। बताया जा रहा है, मनोज के पास वापस मुंबई जाने का कोई साधन नहीं था। वे उत्तराखंड में पिछले 3 हफ्तों से फंसे हुए हैं। खुशकिस्मती से मनोज के साथ उनकी पत्नी और बेटी हैं। वहीं दीपक डोबर‍ियाल अकेले हैं। उनकी पत्नी और बच्चे मुंबई में हैं। जिनकी उन्हें चिंता सताये जा रही है। लेकिन जब तक लॉकडाउन नहीं हटता वे कुछ नहीं कर सकते।

मनोज और दीपक की तरह ही कई ऐसे लोग हैं जो लॉकडाउन के चलते घर से दूर फंसे हुए हैं। लेकिन कोरोना वायरस तेजी से देश में फैल रहा है। इसलिए लॉकडाउन हटाने लेकर सरकार में असमंजस बना हुआ है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here