Home उत्तराखंड एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार, बागेश्वर में 10 साल की मासूम...

एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार, बागेश्वर में 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

उत्तराखंड मे अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिलाओं से जुड़े अपराध एवं दुष्कर्म की घटनाएं आम हो गई। जिससे आमजन में विश्वास उठता जा रहा है। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में 10 साल की एक बच्ची के साथ गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना रविवार दोपहर की है जब बच्ची जंगल में जानवरों को चराने के लिए गई हुई थी। इस घटना के बाद एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है वही पूरे क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही परिजनों ने आनन-फनन में बच्ची को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां फिलहाल नाबालिग का इलाज चल रहा है। पुलिस को इस मामले की जानकारी है, लेकिन पीड़ित की और से तहरीर ना मिलने से फिलहाल कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

यह भी पढिये: उत्तराखण्ड: एक और महिला बनी नरभक्षी तेंदुए की शिकार, जंगल में मिला अधखाया शव

चिकित्सकों ने जांच की तो सामने आया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है। वही पीड़ित बच्ची के परिजनों ने कहा कि बच्ची की हालत ठीक होने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं फिलहाल यह घटना किसने की यह जांच का मामला है। गांव के लोगों को आरोपित की जानकारी है। पुलिस को तहरीर मिलते ही जल्द कार्रवाई की उम्मीद है।

यह भी पढिये: उत्तराखण्ड: यहाँ फिर से लगा सम्पूर्ण लॉकडाउन, इतने दिन तक रहेगा जारी, जानें क्यों ?


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here