Home उत्तराखंड रुद्रप्रयाग निवासी ASP चक्रधर अंथवाल आज 15 अगस्त को होंगे राष्ट्रपति पुलिस...

रुद्रप्रयाग निवासी ASP चक्रधर अंथवाल आज 15 अगस्त को होंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर चार पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा। इनके अलावा एक अधिकारी को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न और एक को विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा। गृह विभाग ने सोमवार शाम को इन अधिकारियों के नामों की सूची जारी कर दी थी। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2023 के अवसर पर निम्न पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” व सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किये जाने एवं अग्निशमन/आपात सेवा विभाग उत्तराखण्ड निम्नलिखित अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए “अग्निशमन सेवा पदक” से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक

श्री चक्रधर अन्थवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड।

विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक

– भदाणे विशाखा अशोक, एसपी रुद्रप्रयाग

– रेखा यादव, एसपी क्राइम, हरिद्वार

– अमित श्रीवास्तव द्वितीय, परिसहाय राज्यपाल

– सरिता डोबाल, एसपी सिटी देहरादून

सराहनीय सेवा के लिए सेवा के आधार पर सेवा सम्मान चिह्न

– हरीश वर्मा, डिप्टी कमांडेंट, 46वीं बटालियन पीएसी

विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न

– रेनू लोहानी, एएसपी, विजिलेंस

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक

– विम्मी सचदेवा, आईजी कार्मिक, पुलिस मुख्यालय

– नवनीत सिंह, एसएसपी टिहरी

– योगेश चंद, डीएसपी, इंटेलीजेंस

– भूपेंद्र सिंह भंडारी, डीएसपी, ऊधमसिंह नगर

– रविंद्र कुमार वर्मा, एसआई, एपी, देहरादून

सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक

– गिरीश सिंह बिष्ट, अग्निशमन अधिकारी, ऊधमसिंह नगर

– दिनेश चंद्र भट्ट, फायर सर्विस चालक, देहरादून


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here