Home उत्तराखंड चारधाम यात्रा में बना नया रिकॉर्ड… दो महीने में ही दर्शनार्थियों का...

चारधाम यात्रा में बना नया रिकॉर्ड… दो महीने में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा 30 लाख पार

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री सहित उत्तराखंड चार धाम यात्रा में भारी संख्या में तीर्थ यात्री दर्शन करने को आ रहे हैं। देश के सभी राज्यों से तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ चारों धामों में देखने को मिल रही है। बदरीनाथ धाम समेत सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों में श्रद्धालुओं के दर्शन करने को पंजीकरण कराने का नया रिकॉर्ड बन गया है। इस साल अभी तक 47.49 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिए हैं, जबकि पिछले साल कुल 46.27 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा कर दर्शन किए थे। इस बार यात्रा सीजन में शुरूआत से ही श्रद्धालुों में दर्शन के लिए उत्साह देखा गया। विपरीत मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

इस साल अभी तक 30 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सबसे अधिक केदारनाथ में दस लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ धाम में नौ लाख, यमुनोत्री में 4.60 लाख और गंगोत्री में 5.35 लाख तीर्थयात्रियों ने अब तक दर्शन कर चुके हैं। वहीं, श्री हेमकुंड साहिब में ही 85 हजार तीर्थयात्री आ चुके हैं। सबसे अधिक 35.72 लाख श्रद्धालुओं ने वेब पोर्टल के जरिए पंजीकरण कराया। दूसरे नंबर पर 8.87 लाख ने मोबाइल एप के जरिए और 2.89 लाख ने व्हाट्सअप से पंजीकरण कराया। अभी यात्रा नवंबर तक है। ऐसे में इस साल पंजीकरण और श्रद्धालुओं के दर्शन करने का नया रिकॉर्ड बनने की संभावना जताई जा रही है।

धाम             दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं की संख्या

केदारनाथ        10.20 लाख

बदरीनाथ         8.85 लाख

गंगोत्री             5.36 लाख

यमुनोत्री           4.66 लाख

हेमकुंड साहिब    85 हजार


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here