Home उत्तराखंड उत्तराखंड: शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका पहनेंगी सेना की वर्दी,...

उत्तराखंड: शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका पहनेंगी सेना की वर्दी, बनेंगी लेफ्टिनेंट

कश्मीर के पुलवामा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका ढौंडियाल, भारतीय सेना की आधिकारिक वर्दी पहनने के लिए तैयार हो गयी हैं। नीतिका ढौंडियाल, सेना में लेफ्टिनेंट बन गयी हैं। वो 29 मई को आधिकारिक रूप से सेना की वर्दी पहनकर सेना में शामिल हो जाएंगी। 18 फरवरी 2019 को एक सैन्य अभियान में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका ढौंडियाल ने कुछ दिनों बाद ही सेना में शामिल होने का मन बना लिया था। हालांकि, उस दौरान नीतिका नोएडा में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती। जिसे छोड़ कर नीतिका ने दिसंबर 2019 में इलाहाबाद में वुमेन एंट्री स्कीम (डब्ल्यूईएस) की परीक्षा दी थी, जिसे पिछले साल वो पास कर चुकी थीं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से दुखद खबर: यहाँ के बेस अस्पताल में 4 कोरोना मरीजों की मौत, 28 साल का युवक भी शामिल

इसके बाद स्क्रीनिंग टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्राउंड टेस्ट, इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट में पास होने के बाद, मार्च 2020 में मेरिट लिस्ट में उनका चयन किया गया। जिसके बाद चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) से नीतिका को कॉल लेटर आया। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद बतौर लेफ्टिनेंट सेना में शामिल होने के लिए नीतिका अब पूरी तरह से तैयार हो गयी हैं। अब 29 मई को नीतिका अधिकारिक रूप से सेना की वर्दी पहनेंगी। आपको बता दे कि मेजर विभूति के शहीद होने के बाद सोशल मीडिया पर नीतिका का अपने पति को अलविदा करने का भावुक वीडियो काफी वायरल हुआ। नीतिका और मेजर ढौंडियाल कॉलेज में मिले थे और अप्रैल 2018 में उनकी शादी हुई थी। शादी की पहली सालगिरह से कुछ महीने पहले ही पुलवामा अटैक के बाद घाटी में आतंकियों के खिलाफ एक ऑपरेशन में मेजर विभूति शहीद हो गए। 18 फरवरी को अपने पति की पहली पुण्यतिथि पर नीतिका ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें भी देश की सेवा करने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: पहाड़ में दुखद हादसा… मकान पर गिरा पेड़, 2 लोगों की दर्दनाक मौत और 7 घायल


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here