Home उत्तराखंड बड़ी खबर: उत्तराखंड सरकार ने रद्द की लॉकडाउन व्यवस्था, अब शनिवार और...

बड़ी खबर: उत्तराखंड सरकार ने रद्द की लॉकडाउन व्यवस्था, अब शनिवार और रविवार को खुलेगा बाजार

उत्तराखंड में आगामी शनिवार और रविवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस बाबत मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को निर्देश देते हुए जल्द आदेश जारी करने के लिए कहा है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के पावन त्यौहार को देखते हुए प्रदेश भर में छोटे व्यापारियों को छूट दी गई है, ताकि आम लोग मिठाई और बाकी जरूरी सामान की खरीदारी कर सकें।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: आज फिर हुआ कोरोना धमाका, 279 कोरोना पॉजिटिव केस… आंकड़ा पहुँचा 6866

दरअसल इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार 3 अगस्त को आ रहा है लिहाजा उसे शनिवार और रविवार को आवाजाही हेतु लॉकडाउन में छूट दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान लोग अपने संबंधियों रक्षाबंधन के मौके पर मिल सकेंगे। राज्य सरकार ने उत्तराखंड में लगातार बना के मामलों को देखते हुए शनिवार और रविवार को देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया था। जिसके बाद से करीब 2 बार उत्तराखंड के चारों मैदानी जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से बड़ी खबर, नगरपालिका के 72 सफाई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here