Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने क्यूँ लगाया मिट्टी का लेप? चेहरा देख पहचान नहीं...

मुख्यमंत्री धामी ने क्यूँ लगाया मिट्टी का लेप? चेहरा देख पहचान नहीं पायेंगे आप

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का यह रूप देखकर आप भी चौंक जाएंगे। मिट्टी का लेप लगाए पुष्कर सिंह धामी नायक के अनिल कपूर की तरह दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, फिल्म का नायक खलनायक से भिड़ंत के बाद मिट्‌टी से सना नजर आता है। यहां पर सीएम धामी एक कार्यक्रम के दौरान बदले रूप में नजर आए। दरअसल, वे एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जिसमें उन्होंने यह रूप धारण कर लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को कुमाऊं पहुंचे। सबसे पहले वह चंपावत के टनकपुर स्थित नवयोग ग्राम आए। जहां वह नवयोग सूर्योदय सेवा समिति द्वारा आयोजित नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) व नवयोग कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा के तहत मिट्टी का लेप लगाकर उपचार कराया। तस्वीर और वीडियो देखकर आप भी पहचान नहीं पाएंगे कि यह व्यक्ति कौन हैं? दरअसल, सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने विधानसभा क्षेत्र चंपावत के टनकपुर गांव पहुंचे थे। नेपाल सीमा से सटे इस गांव में एक कार्यक्रम के दौरान आए थे। टनकपुर में शुक्रवार को नवयुग सूर्योदय सेवा समिति की ओर से नेचुरोपैथी और नवयुग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें सीएम धामी अतिथि के रूप में पहुंचे। जहां पहले वह सूर्योदय सेवा समिति द्वारा आयोजित नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) एवम् नवयोग कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मिट्टी का लेप लगाकर उपचार लिया। इसके बाद उन्होंने कार से शारदा घाट का निरीक्षण किया। सीएम के निरीक्षण को लेकर टनकपुर शारदा घाट को नगर पालिका के कर्मचारियों ने सफाई, पानी का छिड़काव आदि व्यवस्थाएं की हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here