Home उत्तराखंड उत्तराखंड में महंगाई की मार, डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से फल-सब्जियों के...

उत्तराखंड में महंगाई की मार, डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से फल-सब्जियों के दाम बढ़ना तय

उत्तराखंड की बीजेपी सरकार ने आम जनता पर महंगाई की मार पड़ने के लिए पूरा इन्तेजाम कर दिया है। और अब इस मानसून में महंगाई की तपिस आम आदमी को आज यानी 16 जुलाई से महसूस हो जायेगी। आपको बता दें  प्रदेश सरकार ने वैट की दरों में संशोधन करते हुए नई दरें लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके बाद प्रदेश में पेट्रोल 2.50 रुपये और डीजल 1 रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा।

इस बात से हर कोई भली-भांति परिचित है कि अगर पट्रोल-डीजल की दाम बढ़ेंगे तो इसका सबसे पहले असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ता है यानी फल-सब्जियां दाल ये अपने आप महंगी हो जाती हैं। प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर दी जा रही छूट खत्म करने का निर्णय लिया था। 10 जुलाई को मंत्रिमंडल की बैठक में छूट वापस लेने का फैसला लिया गया। अक्टूबर 2018 में पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी के चलते सरकार ने छूट देकर उपभोक्ताओं को राहत दी थी।

दाम बढ़ने से सरकार को पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले वैट से सालाना लगभग 150 करोड़ रुपये की आय प्राप्त होगी। वहीं पेट्रोलियम मूल्यों में बढ़ोत्तरी होने से माल भाड़ा और अन्य वस्तुओं के दामों पर खासा असर पड़ेगा।

राज्य में पैट्रोल – डीजल पर वैट की दरें

डीजल/पेट्रोल                 पहले                        अब

पेट्रोल                      14.50                17 रुपये प्रति लीटर

डीजल                     8.41                  9.41 रुपये प्रति लीटर

 

देहरादून में पेट्रोल डीजल की दरें

डीजल/पेट्रोल                    वर्तमान                आज से

पेट्रोल                             72.82                75.32

डीजल                             65.51                66.51


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here