Home उत्तराखंड उत्तराखंड: कांस्टेबलों और हेड कांस्टेबलों को अब जल्द मिलने वाला है प्रमोशन...

उत्तराखंड: कांस्टेबलों और हेड कांस्टेबलों को अब जल्द मिलने वाला है प्रमोशन का तोहफा

राज्य पुलिस के 88 दारोगाओं का इंस्पेक्टर बनने का ख्वाब सोमवार को पूरा हो गया। पुलिस मुख्यालय ने दारोगा से इंस्पेक्टर बने पुलिसकर्मियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। आपको बता दें कि दारोगाओं की पदोन्नति में पेच वर्ष 2016 में फंसा तो प्रक्रिया उलझती ही चली गई। नतीजा यह हुआ साल 2017, 18 और 19 में एक भी दारोगा की पदोन्नति नही हुई। अब इसके बाद अब जल्द ही सिपाहियों और हेड कांस्टेबलों को भी जल्द प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है। प्रमोशन की प्रक्रिया इसी माह पूरी हो सकती है। इस प्रमोशन के बाद नई भर्तियों का भी रास्ता खुलेगा।

यह भी पढ़िये: कोरोना वायरस: रूद्रप्रयाग जिला के एक गांव में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 38 संक्रमित

बता दें कि हाल ही में 88 सिविल पुलिस के दारोगा इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट हुए हैं। इसके बाद अब सिपाहियों और हेड कांस्टेबलों की बारी है। उन्हें भी जल्द ही यह लाभ मिलने वाला है। डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि सितंबर माह में ही प्रमोशन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस माह में करीब 700 सिपाही हेड कांस्टेबल बनेंगे। इनके साथ ही 40 हेड कांस्टेबल दारोगा पद पर पदोन्नति पा सकेंगे। मौजूदा नियमावली के अनुसार सभी का प्रमोशन किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है कि समय पर सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। ताकि, समय से उन्हें प्रमोशन का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़िये: भारत-चीन विवाद: उत्तराखंड बॉर्डर पर भी सेना अलर्ट, भारतीय जेट फाइटरों ने बॉर्डर पर भरी उड़ान

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here