Home उत्तराखंड एक बार फिर देवभूमि हुई शर्मसार, गेस्ट हाउस में दिल्ली की युवती...

एक बार फिर देवभूमि हुई शर्मसार, गेस्ट हाउस में दिल्ली की युवती से रेप

ऋषिकेश में मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में दिल्ली की निवासी एक युवती के साथ तपोवन के एक युवक ने नशीला केक खिलाकर दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तपोवन निवासी उमंग गांधी पुत्र राजेश लाल हाल निवासी त्यागी रोड देहरादून ने बालक नाथ रोड स्थित राजपुरोहित तपोवन वाले गेस्ट हाउस में अपनी एक विदेशी महिला मित्र के साथ मिलकर उसे नशीला केक खिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। आगे पढ़ें: 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: शादी के दिन दुल्हन की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, दूल्हा-दुल्हन ने पीपीई किट पहनकर लिये सात फेरे

होश में आने पर उसे अपने साथ घटी घटना का पता चला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया। एसएसआई विपिन कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरानप आरोपी को तपोवन से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी का साथ देने वाली विदेशी महिला की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पहाड़ में शादी की खुशियां बदली मातम में, शादी के 12 घंटे बाद ही दुल्हन की हुई मौत


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here