Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड: एक और कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, दिल्ली से लौटी थी...

उत्तराखण्ड: एक और कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, दिल्ली से लौटी थी घर

कोरोना ने कई लोगों की जान ले ली है। एक और मामला हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से सामने आया है। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती अल्मोड़ा निवासी कोरोना पॉजिटिव महिला की सोमवार शाम की मौत हो गई। महिला 26 मई को दिल्ली से वापस लौटी थी। उसके बाद उसे होम क्वारंटाइन किया गया था। इसके बाद 10 जून को बुखार, सांस लेने में दिक्कत और कफ होने के वजह से परिवार वाले उसे सोबन सिंह जीना अस्पताल लेकर आए थे। जहां से महिला को एसटीएच रेफर किया गया था।

यह भी पढ़िये: उत्तराखण्ड: एक ही गाँव के युवक और युवती ने लगाई फांसी… आज आनी थी लड़की की बरात

सुशीला तिवारी के एमएस डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि 11 जून को महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। तबीयत खराब होने के चलते उसे आईसीयू में रखा गया था। महिला को बताया गया की उसे निमोनिया, श्वसन तंत्र फेल होने के साथ ही सेप्टीसीमिया और ब्लड प्रेशर की समस्या थी। सोमवार सुबह उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई और शाम को लगभग पौने सात बजे महिला ने एसटीएच में मौत हो गई। महिला के शव को मोर्चरी में रखा गया है। मृकर महिला की उम्र 56 वर्ष बताई जा रही थी।

यह भी पढ़ें: सुशांत के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़… सदमा नहीं झेल पायी भाभी, तोड़ा दम


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here